Advertisement
हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं ने लगाई दौड़, 500 कैंडिडेट्स ने लिया हिस्सा

उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और हिमाचल प्रदेश वीर भूमि है और यहां के जवानों ने पूर्व में कई गैलेंट्री अवार्ड भी प्राप्त किए हैं। सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने मूल दस्तावेज के साथ समय पर भर्ती स्थल पर पहुंचें और सेना द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर अभिषेक गर्ग ने कहा कि अग्निवीर भर्ती अभी चल रही है, जिसे एआरओ हमीरपुर ने ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर समेत तीन जिलों के लिए ऑर्गनाइज किया है। हमने चल रही भर्ती का दौरा किया और रिव्यू किया। आज 500 लोगों को बुलाया गया था। सुबह दौड़ के बाद फिजिकल टेस्ट लिया गया। उम्मीदवारों के लिए यहां पर पीने के पानी के साथ अन्य सुविधा मुहैया कराई गई है।
सेना के अधिकारियों की देखरेख में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा करवाई जा रही है, जिसमें 1.6 किमी दौड़, बीम क्लाइम्बिंग सहित अन्य शारीरिक परीक्षण शामिल हैं। ग्राउंड टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच करने के बाद दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


