Advertisement
हिमाचल प्रदेश : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

एसपी एनएस नेगी ने कहा कि जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मिशन सिंदूर चलाया जा रहा था, तो उस समय युवक की ओर से सोशल मीडिया पर कई तरह की पोस्ट डाली गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज किया।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के भारत विरोधी पोस्ट से बचना चाहिए। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और साइबर निगरानी के तहत सोशल मीडिया पर देश विरोधी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर राज्य सरकारें सख्त हुई हैं। इस दौरान कई जगह कार्रवाई भी की गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरमौर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


