Advertisement
हिमाचल प्रदेश : पांवटा साहिब में मंत्री हर्षवर्धन ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश

मंत्री ने बताया कि वह दो दिवसीय सिरमौर प्रवास पर हैं। बीते दिन उन्होंने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भी इसी प्रकार जन समस्याएं सुनीं और उन्हें मौके पर हल किया। उन्होंने कहा, "सरकार लोगों के बीच जाकर, जमीनी स्तर पर संवाद स्थापित कर रही है ताकि वास्तविक समस्याओं को समझा जा सके और नीतियों को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके।"
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार जनकल्याण को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है और अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, "उनके दौरों का उद्देश्य केवल निरीक्षण नहीं, बल्कि लोगों की वास्तविक समस्याओं को जानना और उन्हें हल करना है।"
इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी, विभागीय प्रतिनिधि और स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। लोगों ने मंत्री के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की जनसुनवाई से आम जनता को अपनी बात रखने का मंच मिलता है और सरकारी तंत्र में विश्वास बढ़ता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरमौर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


