Himachal Pradesh: Hola Mohalla will be celebrated with pomp in Paonta Sahib, Gurudwara will be decorated like a bride-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 7, 2026 5:30 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल प्रदेश : पांवटा साहिब में धूमधाम से मनेगा होला मोहल्ला, दुल्हन की तरह सजेगा गुरुद्वारा

khaskhabar.com: रविवार, 09 मार्च 2025 6:52 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश : पांवटा साहिब में धूमधाम से मनेगा होला मोहल्ला, दुल्हन की तरह सजेगा गुरुद्वारा
पांवटा साहिब। सिख धर्म के पावन पर्व होला मोहल्ला को लेकर पांवटा साहिब में तैयारियां जोरों पर हैं। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 11 से 15 मार्च तक विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से श्रद्धालु शामिल होंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि पांवटा साहिब गुरु की धरती है, जहां दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने जीवन के चार वर्ष बिताए थे और यहीं से भगानी का ऐतिहासिक युद्ध लड़ा गया था। इस बार होला मोहल्ला को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केवल लाइटिंग का कार्य बाकी है, जबकि गुरुद्वारे की सजावट पूरी हो चुकी है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होंगे। उनके ठहरने और लंगर की विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को पारंपरिक स्वादिष्ट भोजन परोसा जाएगा।
होला मोहल्ला सिख धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे गुरु गोबिंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब में शुरू किया था। इसमें गुरबाणी कीर्तन, गतका (मार्शल आर्ट), अखाड़ों का प्रदर्शन और नगर कीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन होते हैं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पार्किंग, ट्रैफिक और चिकित्सा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन और पुलिस ने पार्किंग, यातायात प्रबंधन और चिकित्सा सुविधाओं सहित सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे सेवा भावना के साथ इस पावन आयोजन में शामिल हों और गुरुद्वारे की पवित्रता बनाए रखें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement