here is high intensive blast, demolish everything-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...यहां हुआ जबरजस्त विस्फोट, उड़ गए परखच्चे

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 2:30 PM (IST)
...यहां हुआ जबरजस्त विस्फोट, उड़ गए परखच्चे
यमुनानगर। शहर के छोटा मॉडल टाउन स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा की दुकानों में बुधवार को एक विस्फोट होने तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। प्रारंभिक तौर पर इस विस्फोट के पीछे दुकान में रखी बैटरियां बताई जा रही है। विस्फोट को देखते हुए फोरेंसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम को को कुछ ऐसे फटे हुए डिब्बे हाथ लगे है जिनमें ज्वलनलशी पदार्थ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जानकारी के अनुसार सभा की दुकान नंबर एक व दो में सुबह उस समय विस्फोट हुआ जब दुकान मालिक दुकान में बैठा ही था। धमाका इतना भीषण था कि दुकान के बाहर खडे दो लोग व एक बाइक सवार इस धमाके के हादसे में घायल हो गए। जबकि दोनों ही दुकानों के परखच्चे उड़ गए। धमाके के कारण टूटे कांच कई मीटर तक बिखर गए। घायल मलकीत सिंह का कहना है कि दुकान में फ्रिज का प्लग लगाते ही धमाका हुआ और उसके बाद क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement