Health officer did surprise inspection of Sakrauda and Bhalla ka Guda PHC, found locks hanging on both-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वास्थ्य अधिकारी ने किया साकरौदा तथा भल्लों का गुड़ा पीएचसी का औचक निरीक्षण, दोनों पर टंगे मिले ताले

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जनवरी 2024 8:14 PM (IST)
स्वास्थ्य अधिकारी ने किया साकरौदा तथा भल्लों का गुड़ा पीएचसी का औचक निरीक्षण, दोनों पर टंगे मिले ताले
- आरसीएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने चस्पा कराए नोटिस, सभी कार्मिकों को दिए नोटिस उदयपुर । गिर्वा पंचायत समिति क्षेत्र के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी)पर बुधवार को जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी (आरसीएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने औचक निरीक्षण किया। दोनों ही पीएचसी पर ताला लटका मिला। जिस पर डॉ. आदित्य ने दोनों पीएचसी पर नोटिस चस्पा कर ताला खोलने से पहले उनसे बात करने के लिए कहा। आरसीएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि स्टाफ के देर से पहुंचने की शिकायत पर वह दोनों पीएचसी पर सुबह औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सुबह ठीक नौ बजे वह पीएचसी साकरौदा पहुंचे, जहां ताला टंगा मिला। दस मिनट तक उन्होने कार्मिकों का इंतजार किया लेकिन स्टाफ का एक भी कार्मिक नहीं आया। गेट पर नोटिस चस्पा करने के बाद वह भल्लों का गुढ़ा पीएचसी पहुंचे। वहां भी उन्हें ताला लगा मिला। ऐसे में वहां भी नोटिस लगाया गया। भल्लों का गुडा पीएचसी पर 9 बजकर 33 मिनट पर पहला कर्मचारी पहुंचा। जबकि साकरौदा पीएचसी पर पौने दस बजे तक स्टाफ का एक भी कर्मचारी नहीं आया, तब गिर्वा बीसीएमओ को मौके पर भेजकर आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
इन कार्मिकों को मिला नोटिस
आरसीएचओ डॉ. आदित्य का कहना है कि पीएचसी का खुलने का समय सुबह 9 से तीन बजे तक हौ। स्टाफ का लेट आना ड्यूटी के प्रति लापरवाही है। उन्होंने बताया कि साकरौदा पीएचसी पर डॉ. ज्योति मीणा, एलएचवी कला रैगर, एएनएम जयश्री पवार, लेब टेक्नीशियन लोकेन्द्र सिंह, नर्सिंग ऑफिसर सलिथोमस, फार्मासिस्ट जितेद्र प्रजापत, डाटा ऑपरेटर हितेश मेघवाला, शंभू सिंह देवड़ा और रंजन पालीवाल को अनुपस्थित रहने तथा देरी से काम पर आने पर नोटिस देकर जबाव मांगा गय है।
इसी तरह, भल्लों का गुढ़ा पीएचसी पर डॉ. ज्योति मीणा, एलएचवी मरियाम कुट्टी, नर्सिंग आफिसर लक्ष्मी परमार, हेमलता नागदा, फार्मासिस्ट रीना देवड़ा, एएनएम पुष्पा गायरी, डेटा एंट्री ऑपरेटर विनेश मेघवाल, लैब टेक्नीशियन लोकेश तथा लैब असिस्टेंट रविन्द्र को भी नोटिस दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement