hdfc bank caught fire in chittorgarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एचडीएफसी बैंक में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 2:42 PM (IST)
एचडीएफसी बैंक में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी
चित्तौडग़ढ़। शहर के मीरा मार्किट स्थित एचडीएफसी बैंक में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा हैं। बैंक से अचानक धुआं उठता देख आस-पास के कई लोग एकत्र हो गए। आग से एकबारगी तो बैंक कर्मचारियों में भी हडक़ंप मच गया। आग लगने से बैंक की स्टेशनरी जल गई। बैंक में आग की सूचना पर नगर परिषद् से अग्निशमन ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बैंक मैनेजर तरुण तोषनीवाल ने बैंक में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया हैं। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बैंक में स्टेशनरी जलने के आलावा कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement