काला धन ठिकाने लगाने वाले फंसने के लिए तैयार हो
जाएं
khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 11:49 AM (IST)
आगरा। नोटबंदी के साथ ही इनकम टैक्स विभाग सक्रिय हो गया है और ऐसे लोगों पर
नजर रखी जा रही है जो काले धन को आभूषण, गाड़ियां या जमीन खरीद कर ठिकाने लगाने
में जुटे हुए हैं। इनकम टैक्स विभाग आगरा परिक्षेत्र ने ऐसे करीब 25 हजार लोगों को
नोटिस जारी किए हैं। उनसे आय का डिटेल मांगा गया है। इनमें आधे से ज्यादा लोग आगरा
के ही निवासी हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नोटबंदी के
बाद जिन लोगों ने जमकर खरीददारी की,उनका रिकॉर्ड विभाग ने इकट्ठा किया। इनमें
सोना,रियल एस्टेट,इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमाबाइल सेक्टर प्रमुख रूप से शामिल हैं। आगरा
और आसपास इन क्षेत्रों में करीब सौ करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। बताया जा रहा है
कि एक लाख से ज्यादा कीमत की बाइक और दस लाख रुपए से ज्यादा की कारें खरीदने वाले
लोगों पर खास तौर से नजर है।नोटबंदी के बाद से ऐसे सौ से डेढ़ सौ वाहन खरीदे गए
हैं। यही नहीं महंगे टेलीविजन की खरीददारी भी जोरों पर हुई हैं और करोड़ों की रकम
सोने में लगाई गई है।[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]