पैसा नहीं मिला तो चढ़ गया यमुना पुल पर, SEE PHOTOS
khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 11:23 AM (IST)
इलाहाबाद
महनगर के कीडगंज थाने के अन्तर्गत एक युवक नैनी के नए यमुना पुल के पिलर के सबसे
आखिरी छोर पर चढ़ गया। पुल पर से आने जाने वाले राहगीरों ने जब युवक को खम्बे पर
चढ़ा देखा तो कीडगंज थाने पर सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को
खम्भे से उतारने की पूरी कोशिश में लगी हुई है लेकिन युवक उतरने को तैयार नहीं हो
रहा है और ऊपर ही हाई वोल्टेज ड्रामा कर रहा है। लोगों की भीड़ मौके पर लगी हुई है। जब
पुलिस ने पता करने की कोशिश की तो पैसों का मामला सामने आया। दरअसल सरकार के
द्वारा जननी सुरक्षा का पैसा न मिलने से युवक नाराज है। इसी नाराजगी के कारण यमुना
पुल पर चढ़ गया। युवक डीएम को बुलाने की मांग कर रहा है। फिलहाल पुलिस युवक को
उतारने की कोशिश में लगी हुई है।