करौली । कस्बे के माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में मंगलवार को प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में अद्र्धवार्षिक परीक्षाओ में सफलता के लिए छात्र-छात्राओं सहित आचार्यो ने यज्ञ में आहुतियां दी । परीक्षा प्रभारी भूरसिंह गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में पं मदनमोहन शर्मा ने वैदिक मंत्रो से विद्या की देवी सरस्वती मां की पूजा अर्चना की । इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ विधार्थियो ने आहुतियां दी। इस दौरान रामदयाल, नेमीचंद, मुकेश, गजेन्द्र, अमरेश ,दीपेन्द्र, भूपेद्र, विक्रम,ओमप्रकाश,सतानंद,निर्मला,कविता आदि समस्त आचार्य उपस्थित थे।
अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड