Haryana-Punjab kinars fight, complaint of illegal recovery from SP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा-पंजाब के किन्नरों में झगड़ा, एसपी से अवैध वसूली की शिकायत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 8:36 PM (IST)
हरियाणा-पंजाब के किन्नरों में झगड़ा, एसपी से अवैध वसूली की शिकायत
फतेहाबाद । शादी-ब्याह,त्यौहारों पर वसूली या नजराना वसूलने को लेकर हरियाणा-पंजाब के किन्नरों में झगड़ा हो गया है। हरियाणा के फतेहाबाद के किन्नरों ने पंजाब के किन्नरों पर उनके इलाके में आकर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर आज फतेहाबाद के किन्नर फतेहाबाद के एसपी ओपी नरवाल से मिले। किन्नरो ने कहा कि पंजाब के नाला गढ के किन्नर फतेहाबीद मे आकर लोगो से वसूली करते है। किन्नरो ने आज इस मामले को लेकर एसपी को ज्ञापन भी सौंपा। किन्नरो की प्रधान शशी मंहत ने कहा कि पंजाब से किन्नर आकर लोगो से अवैध वसूली करते है और मना करने पर फतेहाबाद के किन्नरो को जान से मारने की धमकी देते है, शशी ने बताया कि उनके साथ कुछ गुंडा किस्म के युवक भी मौजूद है जो कि मारपीट पर उतारू हो जाते है, शशी ने कहा कि फतेहाबाद का ईलाका उनका है और कई वर्षो से वह यहां लोगो की खुशी मे शरीक हो रहे है और अपना पेट पाल रहे है।
इस मामले को लेकर फतेहाबाद के एसपी ओपी नरवाल के द्वारा सिटी एसएचओ को मामले की जांच दी गई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement