अलवर। भिवाडी में फूलबाग थाना पुलिस ने मेवात में नुंह जिले के बावला गांव में दबिश देते हुए करीब आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से गिरफ्तार बदमाशों में से दो बदमाशों पर चार हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। पुलिस की तरफ से मेवात के सबसे खतरनाक गांव में दबिश के बाद अपराधियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस के अनुसार पिछले महीने गांव में नकली नोट की सूचना के बाद ये कार्रवाई की गई थी। जिस दौरान शाकिर और वसीम पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए थे। जिसके बाद एक बार फिर आरोपियों के गांव होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सलीम, हसीन, निसार और सानू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन चोरी की मोटर साइकिलें भी बरामद की है।