Haj returned completed the third phalanx, Haji came-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हज यात्रा पूर्ण कर लौटा तीसरा जत्था, आये 12 हाजी

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 4:52 PM (IST)
हज यात्रा पूर्ण कर लौटा तीसरा जत्था, आये 12 हाजी
बाड़मेर। सेन्ट्रल हज कमेटी कि ओर से चयनित बाड़मेर शहर सहित सीमावर्ती इलाके से हज की मुक्कदस यात्रा कर मालाणी ट्रेन से लौटे हाजियों का मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर मालाएं पहनाकर इस्तकबाल किया। हाजियों के रिश्तेदार और मिलने वाले मोमीन ने हाजियों पर फूल बरसाये और माला पहनाकर ख़ुशी जाहिर करते हुए मुबारकबाद पेश की। इस दौरान हाजियों से मुसाफा लेते हुए हाजियों व परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। हज ट्रेनर बच्चू खान कुम्हार ने बताया कि हाजियों के तीसरे जत्थे में 12 हाजी हज की मुक्कदस यात्रा पूरी कर पहुंचे। रेल्वें स्टेशन पर अलसुबह ही हाजियों के रिश्तेदार और मिलने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग हाजियों का इस्तक़बाल करने और मुबारकबाद देने के लिए अपने हाथों में मालाएं लेकर बेसब्री से इंतज़ार करते नजर आये। ये रहे मौजूद - हज यात्रा करके लौटे हाजी कचरा खान, हाजी अब्दुला खान, हाजी सफी खान, हजन शिला इत्यादी हाजियों का मोलवी अब्दुल करीम, धनाऊ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हाजी लतीफ खान, अली मोहम्मद जी, रोशन खान खलीफा, हाजी समद खान, दोस्त अली, अध्यापक सोबदार, मोहम्मद हनीफ कुम्हार, मौलाना मीर मोहम्मद, मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी के प्रचार मंत्री शाह मोहम्मद सिपाही, सयुंक्त सचिव शाह मोहम्मद कोटवाल, सदस्य बरकत हुसैन, ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी के महामंत्री अबरार मोहम्मद, हज ट्रेनर बच्चू खान कुम्हार, आदिल भाई, मगन खान, रशीद खान, हाजी दीन मोहम्मद, मेजर सूबेदार अब्दुल हमीद, कबूल खान, इनायत भाई नोहडी, मोहम्मद खान फौजी, हासम खान, युसूफ खान समेजा, जमाल खान, मोलवी सरादीन पूर्व सरपंच भोजरिया, हाजी जमाल, हाजी हयात खान, एडवोकेट कमाल खान, सहित कई मुस्लिम भाइयों ने मालाएं पहनाकर इस्तकबाल कर मुबरकबाद पेश की।
वतन लौटे हाजियों ने मांगी दुआए- हज से लौटे हाजियों ने वतन वापसी पर देश की खुशहाली, अमनो अमान व आपसी भाईचारे की दुआएं कर देश की तरक्की की कामना की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement