Advertisement
अतिवृष्टि खरीफ की फसल नष्ट

किसानों ने बताया कि हाल ही हो रही वर्षा आगामी रबी की फसल के लिए भी बेहद नुकसान दायक सिद्ध हो रही है। किसान मौसम के साफ होने की लगातार बाट जोह रहा है। मॉड क्षेत्र में अधिकांश खेत पानी से लबालब भरे है। वर्षा रूकने के बाद भी करीब 20 से 25 दिन बाद ही खेतों की जुताई हो पायेगी। मॉड क्षेत्र में होने वाली सरसों की फसल के लिए किसान आधा दर्जन से अधिक बार खेतों की जुताई करते है। लेकिन वर्तमान मौसमी की स्थिति को देखते हुए तो खेतों में 2-3 बार जुताई करने के भी आसार नजर नहीं आ रहे है। जुताई कार्य विलंब से होने की वजह से सरसों की बुवाई प्रभावित होने से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सूखा व इस बार अतिवृष्टि की मार ने मॉड क्षेत्र के किसान को तोड़ कर रख दिया है। वहीं किसान की फसल में हुए खराबे के प्रति प्रशासन व सरकार संवेदनहीन रवैये को लेकर क्षेत्र के किसानों में असंतोष व्याप्त है।
Advertisement
करौली
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


