Gurugram 1 thousand and five hundred valid where the notes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम में कहाँ-कहाँ मान्य होंगे 1 हजार व पाँच सौ के नोट

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 9:59 PM (IST)
गुरुग्राम में कहाँ-कहाँ मान्य होंगे 1 हजार व पाँच सौ के नोट
गुरुग्राम/हरियाणा के मुख्य सचिव डी एस ढेसी ने आज वीडियों कांफ्रेंससिंग के माध्यम से निर्देश दिए हैं कि हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में यात्रा करने के लिए 500 व 1000 रूपये के नोट मान्य होंगे और यदि कन्डेक्टर के पास खुले पैसे नही होंगे तो वह बकाया की रसीद देगा जिसे दिखाकर प्रदेश के हरियाणा राज्य परिवहन के किसी भी डिपु पर बने काऊंटर से बकाया राशि प्राप्त की जा सकती है। यही कार्य प्रणाली हरियाणा राज्य ट्रांसपोर्ट विभाग से परमिट प्राप्त प्राइवेट बसों के मामले में भी अपनाई जाएगी और इस बारे में क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। यह भी पढ़े :खबर मिली कब्रिस्तान में पडी हैं नोटों की गड्डियां लेकिन.. यह भी पढ़े :ट्रंप ही जीतेंगे,सही बोले थे मछली और बंदर...

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement