Guava Saplings Distributed on Hariyali Amavasya; Students Delighted to Receive Plants-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाली अमावस्या पर 101 अमरूद के पौधों का किया वितरण, पौधे पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अगस्त 2026 3:58 PM (IST)
हरियाली अमावस्या पर 101 अमरूद के पौधों का किया वितरण, पौधे पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे
नारायणपुर । हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा पर्यावरण महायज्ञ के अंतर्गत सचिव सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में अर्जुन, सैमल सहित छायादार एवं फलदार पौधो का रोपण कर विद्यार्थियों को अमरूद के 101 पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजकुमार यादव, अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवीसहाय जांगिड़, विशिष्ट अतिथि संगठन मंत्री पिंकी मीना, पुलिस सुरक्षा सखी कृपा देवी, पर्यावरण प्रेमी विकास चौधरी व मंच संचालन बनवारी लाल शर्मा ने किया। पर्यावरण महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान सीबीईओं राजकुमार यादव ने विद्यार्थियों को पौधों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है। समिति की ओर से विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने पौधों की नियमित सिंचाई एवं देखभाल करें और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखें। विद्यार्थियों ने भी पौधों की जिम्मेदारी लेने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधारोपण को जन-अभियान बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं हरित पर्यावरण तैयार करने का संकल्प लेकर संस्था द्वारा धामेंडा धाम में वृक्षारोपण के लिए 500 पौधे पहुंचाए गए। इस मौके पर सुरेश किराड, उर्मिला टांक, कालूराम मीणा, कमलेश, कृपाशंकर पारिक सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement