green fodder has now cashless-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब हरे चारे की टाल हुई कैशलेस

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 5:56 PM (IST)
अब हरे चारे की टाल हुई कैशलेस
मानसा। आम कारोबारी के साथ अब हरे चारे की टाल वालों पर भी नोटबंदी का पूरा असर देखा जा रहा है। जिसके बाद हरे चारे को बेचने वाले कारोबारियों ने पेटीएम के तहत चारा खरीदने की सुविधा प्रदान की है। ऐसे ही सिस्टम में शामिल हुए हैं हरे चारे को बेचने वाले कारोबारी सुखविंदर सिंह। जिन्होंने कैशलेस पेमेंट सिस्टम की टाल शुरू की है। जहां कैशलेस सिस्टम से जूझ रहे लोग आसानी से कार्ड या पेटीएम से भुगतान कर हरा चारा खरीद सकते हैं। रामबाग रोड स्थित हनी हरे की टाल के मालिक सुखविंदर सिंह हनी ने बताया कि भले वह पढ़ा लिखा नहीं, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से प्रेरित होकर उसने पेटीएम से भुगतान लेने का फैसला लिया। उसने कहा कि नोटबंदी होने पर बाद उसका काम बिलकुल बंद होने की कगार पर था। लेकिन अब वापस उसका व्यापार चलने लगा है और कई लोगों ने उसका साथ भी निभाया है। अब सुखविंदर सिंह से प्रेरणा लेकर कई अन्य व्यापारी भी कैशलेस सिस्टम की ओर से अग्रसर होने का वादा करते दिखते हैं। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement