आगरा। ताजगंज स्थित शमशान घाट में
ग्रीन क्रिमेशन सिस्टम लगाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। एक चिमनी लग चुकी है।
प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह काम
किया जा रहा है। नई प्रणाली के तहत शवों के अंतिम संस्कार के दौरान निकलने वाले
धुएं में कमी आएगी। इस काम के दिसंबर तक पूरा हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस संबंध में एडीएम सिटी धर्मेद्र सिंह का कहना है कि श्मशान घाट में ग्रीन
क्रिमेशन सिस्टम लगाने का कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में प्लेटफॉर्म बनाए जा
रहे हैं। बाकी का कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्मशान
घाट का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। रास्ते के दोनों ओर शोभाकार पौधे लगेंगे।
जगह-जगह डस्टबिन रखी जाएंगी। एडीए सचिव राजकुमार ने बताया कि विद्युत शवदाह गृह की
दोनों भट्टियों को बदला जा रहा है।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार