Advertisement
ग्रेटर नोएडा : धूम मानिकपुर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, पांच घंटे बाद भी काबू पाने में जुटी दमकल की टीमें

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद मौके पर लगातार दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। पिछले करीब पांच घंटे से दो दर्जन से अधिक फायर टेंडर आग पर काबू पाने के अभियान में जुटे हुए हैं। दमकल कर्मी अलग-अलग दिशाओं से पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। आग के संभावित रूप से दोबारा भड़कने को देखते हुए भी टीमों को सतर्क रखा गया है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस और दमकल विभाग की ओर से घटना की जांच की जा रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा के मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राहत की बात यह है कि फैक्ट्री में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
हालांकि, आग की भयावहता और लंबे समय से चल रहे दमकल अभियान के कारण प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बनी हुई है। फिलहाल एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें आग को पूरी तरह बुझाने में जुटी हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


