रविवार को वह पोती को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को घर पर दबिश देकर पकड़ लिया। वृद्धा का कहना था कि अगर वह चुप हो जाती तो आरोपी कभी पकड़ा नहीं जाता। वह किसी दिन मौका पाकर उसकी पोती को फिर से पकड़ सकता था या किसी और बच्ची के साथ हैवानियत करता। इसलिए वह अकेले ही थाने तक आ गई।