घर की छत पर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दो घंटे बाद डराकर उसे घर भेज दिया। दादी ने पोती के कपड़े अस्तव्यस्त देखकर उसे पूछताछ की तो उसने सारी घटना बताई। इस पर दादी ने अपने परिवार के लोगों को बता दिया। आरोपी अधेड़ के रिश्तेदार होने के कारण परिवार वालों ने बात यहीं पर खत्म करने को कहा लेकिन वृद्धा नहीं मानी। शनिवार को फिर से शिकायत करने की सोची, लेकिन घरवालों ने जाने से रोक दिया। मोहल्ले के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने वृद्धा का साथ दिया।