Government is working for every section: Decha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार हर वर्ग के लिए कर रही है काम : डेचा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 जुलाई 2025 6:15 PM (IST)
सरकार हर वर्ग के लिए कर रही है काम : डेचा
डूंगरपुर। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा अन्तर्गत शुक्रवार को सागवाड़ा विधायक शंकर लाल डेचा ने पंचायत समिति सागवाड़ा की ग्राम पंचायत अंबाडा का निरीक्षण किया तथा योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया। इस अवसर पर सागवाड़ा विधायक डेचा ने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास के लिए संवेदनशील है तथा विभिन्न अभियानों एवं योजनाओं के माध्यम से वंचित और गरीबों तक पहुंच कर योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। उन्होंने शिविर में शिविर प्रभारी से संपादित गतिविधियों की जानकारी ली।
इस अवसर पर मौका पर ही बंटवारा प्रकरण का आपसी समझाईश से निस्तारण करते हुए लाभांवित किया गया शिविर में तहसील ओबरी की ग्राम पंचायत अम्बाडा में पहुंचे ग्राम पंचायत अम्बाडा के मौजा अम्बाडा के खातेदार देवीलाल पिता केवलजी जाति पाटीदार एवं वासुदेव पिता केवलजी जाति पाटीदार निवासी अम्बाडा द्वारा अपने खाता संख्या 44 कुल किता 44 रकबा 4.2211 का बंटवारा हेतु प्रार्थना पत्र पेश किया। इस पर तहसीलदार ओबरी द्वारा मौके पर ही राजस्व टीम के साथ संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए आपसी समझाईश कर प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आपसी सहमति से बंटवारा करवाकर अन्त्योदय संबल शिविर के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभान्वित करने के उद्धेश्य को चरितार्थ किया।
शिविर में मौजूद जनप्रतिनिधिगण आजमन के समक्ष कुल दो काश्तकारों का बंटवारा आपसी सहमती से कराने पर विधिक एवं अन्य कार्यवाही में लगने वाले समय एवं धन की बचत होने एवं आपसी सौहार्द को बनाए रखने पर लाभार्थियों ने सरकार एवं प्रशासन का शिविर आयोजन करने पर धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement