government increased electricity rates dropped Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली की बढ़ी दरे वापिस ले सरकार -कांग्रेस

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 2:24 PM (IST)
बिजली की बढ़ी दरे वापिस ले सरकार -कांग्रेस
कोटा । राज्य सरकार द्वारा बिजली की दरों को बढ़ाने को लेकर बवाल खडा हो गया है। सोमवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ता ने डीसीएम चौराहे पर प्रदर्शन करके दरों में वृद्धि को वापस लेने की मांग की। युवक कांग्रेस के कोटाबूंदी लोकसभा अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में नाराज कार्यकर्ताओ ने कंसुआ चौराहे से मुख्यमंत्री का पुतले के साथ रैली निकालते हुए पहुंचे थे। कार्यकर्ताओ का आरोप था कि पिछले कुछ महीनो में ही सरकार ने दो बार बिजली के दामों को बढाकर जनता पर अतिरिक्त भार डाल दिया है जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसके साथ ही बारिश के बाद सडक़ो का निर्माण शुरु होना था लेकिन आज तक भी वह मामला अधर में लटका हुआ है। डीसीएम चौराहे पर प्रदर्शन के बाद उन्होने पुतले को फूंका और जल्द मांग पूरी नही होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement