Advertisement
गरीब व आम आदमी को राहत देना प्राथमिकता: कलेक्टर

शहर में मिनी सचिवालय बनना चाहिए, इसके लिये आवश्यक चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य को सही ढ़ंग व पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए, जिससे आमजन में विश्वास बढ़ता है। जिला कलक्टर ने कहा कि नहरी पानी में अचानक कमी या बढ़ोतरी होने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की जबाबदेही तय की जायेगी। जिला कलक्टर ने कहा कि राजकीय चिकित्सालय सहित अन्य संस्थाओं को समय-समय पर निरीक्षण होगा। उन्हांने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों को साफ रखें तथा कार्यालय निर्धारित समय पर खुलना चाहिए। कार्यरत सभी कार्मिकों को निर्धारित समय तक उपस्थित रहकर आमजन को राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत, तहसील, उपखण्ड स्तर की समस्याओं का निदान वही पर होना चाहिए। खण्ड स्तर की समस्याएं जिला मुख्यालय तक आने का मतलब अधिकारियों ने कार्य नही किया, जिसका स्पष्टीकरण लिया जायेगा। जिला स्तर या सरकार स्तर की समस्याएं ही मुख्यालय पर आनी चाहिए।
यह भी पढ़े :सर्राफा बाजार में सनसनी, कारोबार हुआ ठप
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


