Gita has power -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गीता के श्लोकोंं में है मंत्रात्मक शक्ति: संवित सोमगिरि

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 1:52 PM (IST)
गीता के श्लोकोंं में है मंत्रात्मक शक्ति: संवित सोमगिरि
बीकानेर। मानव प्रबोधन प्रन्यास, श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर, शिवमठ, शिवबाड़ी, बीकानेर में प्रात: 11.00 बजे से 12.30 बजे तक गीता श्लोक स्मरण परीक्षा के प्रथम चरण की परीक्षा सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में बीकानेर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कक्षा 4 से 12वीं तक के लगभग 600 विद्यार्थी शामिल हुए। इस अनूठी गीता परीक्षा में कक्षा 4 से 6 तक के विद्यार्थियों ने अपने पाठ्यक्रम के अनुसार गीता के श्लोकों को अर्थ सहित कण्ठस्थ कर सुनाया तथा उन्हें तत्काल ही प्रति श्लोक प्रोत्साहन स्वरूप 10 रुपए नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने पाठ्यक्रम के अनुसार गीता के श्लोकों को अर्थ सहित लिख कर परीक्षा दी। इन विद्यार्थियों को 25 दिसम्बर को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी संवित सोमगिरि महाराज ने कहा कि गीता के सभी सात सौ श्लोकों में मंत्रात्मक शक्ति है। कोई भी विद्यार्थी प्रतिदिन पांच श्लोकों को कण्ठस्थ करेगा तो एक माह के अन्दर ही उसकी एकाग्रता-शक्ति, स्मरण-शक्ति एवं आत्मविश्वास की शक्ति बढ़ती चली जाएगी। परीक्षा प्रभारी डॉ. शशि गुप्ता ने बताया कि गीता श्लोक स्मरण परीक्षा का द्वितीय चरण नोखा के आदर्श विद्या मन्दिर नोखा क्षेत्र के गीता कार्यकर्ताओं से सहयोग से आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement