आगरा। ताजगरी में एक युवक ने लड़की के मोबाइल से उसकी फोटो चोरी कर फेक फेसबुक प्रोफाइल बना दी। फोटो पर आई मिस यू भी लिख दिया। लड़की को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने लड़के से तुरंत फोटो डिलीट करने को कहा, लेकिन उसने दोस्ती करने की शर्त रख दी। यही नहीं ऐसा न करने पर उसने लड़की को बदनाम करने की धमकी भी दी। मामला ताजनगरी के न्यू आगरा थाना क्षेत्र का है। साहिल नाम के एक लड़के ने साथ में जॉब करने के दौरान लड़की सिमरन (काल्पनिक नाम) के फोन से उसकी फोटो चुरा ली। इस फोटो से उसने नई फेसबुक प्रोफाइल बनाई और फोटो पर आई लव यू साहिल लिख दिया। इस दौरान सहिल फेक प्रोफाइल से लोगों से बातें भी करने लगा।
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरेंयह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी