girl and rickshaw drivers climbs on tower due to extortion Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टॉवर पर चढ़कर युवती देने लगी आत्महत्या की धमकी, पढ़ें डिमांड

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 09:04 AM (IST)
टॉवर पर चढ़कर युवती देने लगी आत्महत्या की धमकी, पढ़ें डिमांड
ई रिक्शा की मांग को लेकर रईसए पूनम दुबे और रिंकू निवासी यमुनापार सुदामापुरी नरायच, कलक्ट्रेट स्थित टॉवर पर जा चढ़े। उस समय कलक्ट्रेट के दफ्तर खुलने ही शुरू हुए थे। एक झटके में ये सूचना पुलिस प्रशासन तक पहुंच गई। आनन.फानन में फायर ब्रिगेड और हाईड्रॉलिक मशीन मंगाई गई। यह देख टॉवर पर बैठी महिला ने अपने पैर लटका लिए और कूदने की धमकी दे डाली। इससे प्रशासन और डर गया। हालांकि बाद में प्रशासन ने बड़ी मनुहार की तब रईस नाम का युवक नीचे उतरा और अपनी मांगें बताईं। काफी समझाने के बाद भी महिला पून म दुबे और रिंकू नीचे नहीं उतरे। उन्हें काफी देर तक समझाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने कई बार सख्ती दिखाने की कोशिश भी कीए लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम हो गई। दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच लोगों की भी काफी भीड़ जुट गई। काफी देर बाद युवती और युवक को नीचे उतारा जा सका।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement