आगरा। ई रिक्शा को एमजी रोड पर चलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बवाल होना शुरू हो गया है। कलक्ट्रेट में एक महिला समेत तीन लोग ई रिक्शा को एमजी रोड पर चलाने की अनुमति देने की मांग को लेकर टॉवर पर जा चढ़े। पुलिस.प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन.फानन में हाईड्रॉलिक मशीन मंगवाई गई। महिला ने मशीन को देखकर दोनों पैर लटका दिए। कूदने की धमकी दे डाली। धमकी से पुलिस के पसीने छूट गए। धमकी मिलने के साथ ही मशीन को नहीं उठाया गया। अपनी मांग बताने के लिए टॉवर से एक आदमी नीचे उतरा। बाकी को मनाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।