जालोर। शहर सहित जिले भर मे कस्बे में गणेश चतुर्दशी से चल रहे गणपति महोत्सव कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। गणपति प्रतिमा का विसर्जन भव्य वरघोड़े के साथ किया गया। गणपति विर्सजन के दौरान गणपति बप्पा मौरया के जयकारे लगाते दिन मे देवताओं की विभिन्न झांकियों व बैंड बाजों के साथ वरघोड़ा निकाला गया।