gang rape to a girl by three mans in allahabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिप्टी सीएम के इलाके में टैंपो का इंतजार कर रही किशोरी से गैंगरेप

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अप्रैल 2017 5:41 PM (IST)
डिप्टी सीएम के इलाके में टैंपो का इंतजार कर रही किशोरी से गैंगरेप
इलाहाबाद। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पैतृक जनपद कौशांबी में मनचले से परेशान छात्रा की आत्महत्या के बाद एक और बड़ी वारदात हुई है। इस बार भी ऐंटी रोमियो स्क्वायड की न मौजूदगी नजर आयी और न ही गश्ती दल। मेन रोड पर टैक्सी का इंतजार कर रही 17 वर्षीय किशोरी को तीन मनचले खेत में खींच ले गये और उसकी आबरू तार तार कर दी। वहशीपन में किशोरी को पीटा भी गया और जब किशोरी किसी तरह चिल्ला कर मदद मांगने के लिये भागी तो ग्रामीणों ने तीन वहशियों को दबोच लिया। जमकर पिटाई के बाद पुलिस ने कानूनी लिखापढी करते हुये उन्हे जेल भेज दिया। जबकि किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया। जा रही थी बुआ के घर
कौशाम्बी के करारी गांव की रहने वाली दलित किशोरी के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह दादा-दादी व छोटे भाई के साथ रहती है। देर शाम किशोरी इलाहाबाद के सुलेमसराय में रहने वाली बुआ के पास जा रही थी। रात करीब आठ बजे वह इलाहाबाद के बमरौली के पास खदरे आलमपुर गांव में रेलवे क्रासिंग पर टेंपो से उतरकर खड़ी थी। टेंपो जाने के बाद वहां सुनसान था। वह वही दूसरे टेंपो का इंतजार करने लगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement