Ganesh dung to help people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोबर के गणेश के प्रति लोगों का आकर्षण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 8:53 PM (IST)
गोबर के गणेश के प्रति लोगों का आकर्षण
तौड गढ़। शहर में चल रही गणपति की धूम के बीच यहां स्थापित गोबर गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां यह प्रथम प्रयास है व अगले वर्ष सम्पूर्ण राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों में भी गणपति भक्तों को गोबर गणेश की स्थापना के लिए प्रेरित किया जाएगा जिससे पर्यावरण को कोई क्षति ना हो। जिले की नीलिया महादेव गौशाला समिति के तत्वावधान में शहर के गणगौर गार्डन में देशी गाय के गोबर से निर्मित 11 फीट की गणपति प्रतिमा सथापित की गई व आगामी अनंत चतुर्दशी के लिए 1100 छोटी प्रतिमाएं तैयार की जा रही है जो शहर के 11 सौ घरों में स्थापित करने के लिए वितरित की जाएगी। इस अनूठी प्रतिमा को देखने व इसके निर्माण की जानकारी लेने के लिए प्रतिदिन सैंकड़ों भक्त यहां आ रहे हैं। समिति के शरद सोनी व कमलेश पुरोहित ने बताया कि समिति का यह प्रथम प्रयास है जिसे शहरवासियों ने सराहा है और चित्तौडगढ़़ के अलावा राज्य में हनुमानगढ़ जिले के नोखा तथा भीलवाड़ा में लोगों को इसके लिए प्रेरित करने के लिए एक एक प्रतिमा भेजी गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रतिमा का अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन नहीं किया जाएगा बल्कि नदी तट पर ले जाकर जलवा पूजन होगा व बाद में इसे गौशाला ले जाकर स्थापित किया जाएगा।
गौरतलब है कि इसी गौशाला समिति में एक वर्ष पूर्व गोबर से निर्मित अगरबत्तियों का निर्माण शुरू किया गया था जो सफल रहा और कई घरों में अब यह कुटीर उद्योग बन चुका है। यहां लोग इन अगरबत्तियों को बड़ी संख्या में खरीदकर उपयोग में ले रहे हैं जो वातावरण की शुद्धता की जनक बन चुकी है। स्थानीय नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा ने भी इसमें विशेष रूचि रखते हुए इस व्यवसाय को आजीविका कौशल से जुड़वाया है जिससे घर बैइे महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement