उन्होंने बिनोल ग्राम पंचायत में 215 बीघा भूमि पर हो रहे पौधारोपण कार्य
को मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान का अच्छा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा
कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वागीण विकास के लिए कौशल विकास कार्यक्रम के
माध्यम से अवसर प्रदान कर रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने
विधायक मद से पालीवाल मोहल्ला एवं नया खेड़ी में सामुदायिक भवन निर्माण
ढ़ाई-ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला प्रमुख ने विद्यालय में बालिका
शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की घोषणा की। सभा के दौरान प्राप्त
आवेदन पत्रों पर मंत्री ने तत्काल कार्यवाही करते हुए कलाल मोहल्ले में सडक़
कार्य स्वीकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही विद्यालय में
कक्ष निर्माण के लिए ग्राम वासियों की ओर से भामाशाह रोशनलाल डांगी ने 3
लाख रुपये देने की घोषणा पर मंत्री ने अधिकारियों को योजना के तहत 7 लाख
रुपये स्वीकृत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोटड़ी में रसोईघर निर्माण
के लिए 2 लाख रुपये की घोषणा भी हुई।