gamada project attracts people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में दिख रहा है रुझान

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 3:23 PM (IST)
मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में दिख रहा है रुझान
मोहाली। गमाडा द्वारा हाल ही में लांच किए गए मेगा हाऊसिंग प्रोजेक्ट आईटी सिटी को लेकर लोगों में काफी रुझान है। ऐसा गमाडा प्रबंधन का कहना है। उनके मुताबिक अलग अलग साईज वाले 750 प्लॉट के लिए 14 हजार आवेदन आ चुके है। जिनका ड्रा 21 सितंबर को निकाला जाएगा। सीए गमाडा अमित ढाका के हवाले से बताया गया कि ऐसा इसकी लोकेशन एयरपोर्ट रोड पर होने और एलओआई जारी होने के एक साल में कब्जा दिए जाने की सुविधा के कारण है। ढाका के मुताबिक यहां का विकास कार्य एल ऐंड टी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जोकि पूरा होने करीब है। इस लिए तयशुदा समय में लोगो को प्लॉॅट के कब्जे दे दिए जाएगें। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही आईटी पालिसी 2013 को काी प्रमोट किया जा रहा है। जिसके तहत आईटी सेक्टर बसाए जा रहे है। इसके तहत अल्फा सेक्टर 82, 83 और 101 चयनित किए गए है। यहां 30 ऐसी कंपनियों को जमीन दी जा चुकी है। इसमें 50 एकड़ इंफोसिस ने लिया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement