लखनऊ।उत्तरप्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी इस बार भी मुफ्त की वस्तुएं बांटने का फार्मूला इस्तेमाल कर सकती है।एक मोबाइल कंपनी के 4G सर्विस लॉन्च करने के मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि मोबाइल लोगों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है और इसे देखते हुए समाजवादी पार्टी इस बात पर विचार कर रही है कि अपने घोषणापत्र में मुफ्त मोबाइल फोन देने की योजना को शामिल करे।