Advertisement
हनुमानगढ़ में 29 दिसंबर से निःशुल्क क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर, जिला कलेक्टर ने किया पोस्टर विमोचन

शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा। वहीं ओपीडी सेवाएं प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त 0 से 14 वर्ष तक के बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिदिन सुवर्णप्राशन पिलाया जाएगा तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए नियमित रूप से आयुर्वेदिक काढ़ा भी उपलब्ध कराया जाएगा।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर शिविर प्रभारी डॉ. डी.सी. सारस्वा, डॉ. रामप्रताप बरोला, डॉ. पलक वेदी, डॉ. देवेन्द्र भांभू, नर्स मोनिका डूडी एवं रवि कुमार उपस्थित रहे। उप निदेशक आयुर्वेद विभाग ने आमजन से अपील की कि वे इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


