बूंदी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ एवं अग्रवाल आई एण्ड स्किन हॉस्पिटल के सयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र रोग परामर्श शिविर बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्ड़ल प्रधान चतुर्भुज महावर ने की तथा विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर बून्दी नरेश ठकराल, मण्ड़ल मुख्यायुक्त अम्बरिश मेहता तथा मण्ड़ल सचिव यज्ञदत्त हाड़ा रहे। शिविर में अग्रवाल आई एंड स्किन हॉस्पिटल के डॉ॰संजय गुप्ता ने 238 नैत्र रोगियों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक विधायक डोगरा ने कहा कि इस तरह के आयोजन समय समय पर प्रचार प्रसार के साथ होता रहना चाहिए। जिला कलक्टर नरेश ठकराल ने आंखों को कुदरत की अनमोल देन बताते हुए उनकी देखभाल समय समय पर करने की आवश्यकता जताई। यहां पर डॉ॰संजय गुप्ता ने मोतियाबिन्द ऑपरेशन की नवीनतम तकनीक टोपिकल फेको पद्धति पर प्रकाश डाला।
लीडर ट्रेनर देवी सिंह सैनानी ने बताया कि शिविर में 238 नैत्र रोगियों को परामर्श दिया गया। शिविर मे चयनित 10 मोतियाबिन्द रोगियों क ऑपरेशन तकनीक टोपिकल फेको पद्धति द्वारा रियायती दर पर किये गये। इस अवसर पर स्थानीय संघ प्रधान रणधीर सिंह आशावत, वार्ड पार्षद सीमा राठौर, उपप्रधान विजयराज सिंह मालकपुरा, महेन्द्र सिंह आसोलिया, सीओ स्काउट दिलीप माथुर, डॉ॰नन्दकिशोर जेतवाल, रमेश पारीक, भंवर सिंह दयालपुरा, रामप्रसाद सौमानी सहित स्काउटर गाइडर उपस्थित रहे।