फिरोजपुर। अबोहर के रहने वाले लखविंदर की हत्या मामले मे पुलिस ने 4 युवकों को हिरासत मे लिया लिया गया है। पुलिस ने बताया की 25 सितम्बर की रात को कुछ युवको ने लखविंदर सिंह नामक के युवक को उसके घर पर आकर मारपीट की थी ,जिसके बाद युवक को हॉस्पिटल लेकर जाया गया था। वहां से उसे लुधियाना रैफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने घरवालों के बयानों पर कुछ युवकों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था।