four crooks arrested, Illegal arms recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पकड़े नहीं जाते तो कोटा में अंजाम देते बड़ी वारदात

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 4:31 PM (IST)
पकड़े नहीं जाते तो कोटा में अंजाम देते बड़ी वारदात
कोटा। अन्नतपुरा थाना पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन पिस्टल, एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले का खुलासा करते हुए शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने बताया कि शहर में चलाए गए सघन अभियान के तहत अन्नतपुरा थाना पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने थानाधिकारी अनिल जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर धरपकड़ शुरू की। इसी के तहत पुलिस ने बदमाश सुरेश और अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पिस्टल और देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किए। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने अलग-अलग जगह दबिश दी और बदमाश जगदीश तथा बलविंदर को भी पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement