सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक 15 सितंबर को सुबह 9.15 बजे जीटी रोड से नाथूपुर सबौली रोड की आधारशिला रखेंगे। इस पर लगभग पौने तीन करोड़ रूपये का खर्च आएगा। इसके बाद सांसद कौशिक डीआरडीए हॉल में आदर्श ग्राम योजना से संबंधित अधिकारियों की मीटिंग को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात कौशिक अगवानपुर गांव में स्कूल में करवाएं गए विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।