मजदूरी भुगतान नहीं मिलने पर महिलाओं ने ग्राम सेवक से लेकर जिला कलक्टर को
अपनी समस्या बताई लेकिन भुगतान नहीं किया गया। महिलाओं को हर बार आष्वासन
दे दिया गया। परेशान ग्रामीण महिला श्रमिकों ने अपनी मांग को लेकर मंगलवार
को पंचायत समिति पहुंची और अपनी समस्या विकास अधिकारी मनहर विश्नोई को
बताई। विकास अधिकारी ने जांच कर बताया कि उनका भुगतान तो हो चुका है। यह
सुनकर महिलाएं गुस्सा हो गई। विकास अधिकारी ने स्थिति को भांपते हुए भुगतान
करवाने का आश्वासन दिया। वहीं महिलाओं का कहना है कि अगर मजदूरी का
भुगतान नहीं किया गया तो वे धरने पर बैठेंगी। उन्होंने अपनी मांग को लेकर
विकास अधिकारी को ज्ञापन भी दिया। उल्लेखनीय है कि राणा गांव पूर्व में
काच्छबा ग्राम पंचायत क्षेत्र का राजस्व गांव था। विधानसभा चुनाव के बाद यह
गांव चांटिया खेड़ी ग्राम पंचायत में शामिल कर दिया गया। वर्तमान में न तो
इन मजदूरों को काम दिया जा रहा है और ना ही पूर्व में किए गए कार्य का
भुगतान किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :मेडिकल कॉलेज में जूनियर्स छात्रों से कपड़े उतारने को कहा