Found a half year has passed wage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेढ़ साल बीत गया नहीं मिला मजदूरी का भुगतान

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 6:25 PM (IST)
डेढ़ साल बीत गया नहीं मिला मजदूरी का भुगतान
उदयपुर। महानरेगा कानून के अनुसार मजदूर को काम का भुगतान 15 दिन में हो जाना चाहिए लेकिन हकीकत में हालात जुदां है। मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है, ब्याज देना तो दूर की बात है। गोगुन्दा पंचायत समिति के राणा गांव के 40 श्रमिकों ने महानरेगा के अन्तर्गत जून-2015 में काम किया, जिसका भुगतान अभी तक नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार काच्छबा ग्राम पंचायत ने राणा गांव के 40 श्रमिकों को महानरेगा के अंतर्गत पुलिया निर्माण कार्य में नियोजित किया था। इन श्रमिकों में महिलाओं की संख्या अधिक है। इन्होंने 20 जून 15 से 30 जून 15 के बीच कार्य किया लेकिन अभी तक इन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। पिछले डेढ़ साल से ये महिलाएं ग्राम पंचायत, मिनी बैंक व पंचायत समिति के चक्कर काट रही है। यह भी पढ़े :प्रेमी संग भाग रही पत्नी को पति ने फिल्मीस्टाइल में पकड़ा यह भी पढ़े :डाक टिकटों में झलकी राजस्थान की सभ्यता और संस्कृति

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement