Former MLA Sanyam Lodha slams government and administration : Calls out substandard road delivered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व विधायक संयम लोढा का सरकार और प्रशासन पर हमला : बोले— 243 करोड़ रुपए के RUIDDP प्रोजेक्ट के नाम पर मिली घटिया सड़क, जवाबदेही तय हो

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 जुलाई 2026 10:17 PM (IST)
पूर्व विधायक संयम लोढा का सरकार और प्रशासन पर हमला : बोले— 243 करोड़ रुपए के RUIDDP प्रोजेक्ट के नाम पर मिली घटिया सड़क, जवाबदेही तय हो
सिरोही/आबूरोड। आबूरोड-गांधीनगर मुख्य मार्ग पर रेलवे कॉलोनी-गणेश कॉलोनी तिराहे के पास सड़क धंसने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद पूर्व विधायक संयम लोढा ने सड़क धंसने और पलटने की कगार पर पहुंची स्कूल बस की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए सरकार, आरयूआईडीपी (RUIDP) और निर्माण एजेंसी को आड़े हाथों लिया। संयम लोढा ने पोस्ट करते हुए लिखा कि विश्व प्रसिद्ध निर्माण कंपनी के नाम पर आबूरोड की जनता को घटिया निर्माण का तोहफा मिला है। आबूरोड-गांधीनगर मुख्य मार्ग पर सड़क धंसने से एक निजी स्कूल बस पलटने की कगार पर पहुंच गई थी। सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह प्रशासन और निर्माण एजेंसी की गंभीर लापरवाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
उन्होंने आरोप लगाया-छह महीने तक सीवरेज कार्य के नाम पर सड़क को खोदा गया और पहली ही बारिश में इसके निर्माण और गुणवत्ता की पोल खुलकर सामने आ गई।
सुरक्षा पर सवाल : उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर आम जनता और मासूम स्कूली बच्चों की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन है?
भ्रष्टाचार का आरोप : 243 करोड़ रुपए का RUIDP प्रोजेक्ट विकास का प्रतीक बनना चाहिए था, न कि भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का।
पूर्व विधायक ने कहा कि निर्माण कंपनी ने इस घटिया काम से अपनी साख पर बट्टा लगाया है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि RUIDP और निर्माण एजेंसी को इस गंभीर लापरवाही के लिए तुरंत जवाबदेह ठहराया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जनता की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement