For repayment of crop demostration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फसल की अदायगी के लिए प्रदर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 10:22 PM (IST)
फसल की अदायगी के लिए प्रदर्शन
नवांशहर। करियाम रोड पर स्थित नई दाना मंडी में आम आदमी पार्टी ने किसानों व आढ़तियों की देरी से हो रही फसल की अदायगी के संबध में धरना-प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब के किसानों का हाल अंग्रेजों के जमाने जैसा है। किसानों की तरफ से आत्महत्याएं की जा रही हैं। कर्जे के कारण किसानों की जमीने बिक रही है। उन्होंने कहा की पंजाब की अकाली दल और बीजेपी सरकार ने पंजाब के हर वर्ग को वेवकूफ बना कर अपना उल्लू सीधा कर रहा है। आने वाले 2017 में विधानसभा चुनाव में इन सभी को भुगतना पड़ेगा। पंजाब के लोग भी इसी इंतज़ार में है की कब मौका आये और इन लोगो को सत्ता से दूर भगाये। इस अवसर पर परमजीत कौर महालों, राज रानी, जसबीर सिंह महालों, सतनाम सिंह जलवाहा, गगन अग्निहोत्री, कुलदीप सिंह , सौरभ, भूपिंदर सिंह , अवतार सिंह , तेजिंदर पाल सिंह , कुलविंदर घुम्मण, सुरजीत सिंह सोयत , मक्खन सिंह हंसरों, रेशम सिंह घटारों, मनदीप सिंह अटवाल, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement