ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन और
कंप्यूटर टेस्ट ज़रूरी
khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 11:00 AM (IST)
विभागीय कर्मचारी अब सीसीटीवी कैमरों की जद में
होंगे, उनकी निगरानी लखनऊ में बैठे उच्च अधिकारी करेंगे। विभाग में पहले से
ही बायोमैट्रिक मशीन लगा दी गई है। लर्निग के अलावा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस का
आवेदन भी आनलाइन कर दिया गया है। हालांकि, आनलाइन आवेदन में भी दलाल चांदी काट
रहे हैं। आवेदन और लाइसेंस बनवाने के नाम पर अभ्यर्थियों से मनमाना शुल्क वसूल रहे
हैं। इसको लेकर विभाग में आए दिन हंगामा हो रहा है।