Advertisement
कोहरे का कहर: हापुड़ में एनएच-9 पर भीषण सड़क हादसा, कई वाहन टकराए, चार घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे और सड़क पर टूटे हुए हिस्से बिखर गए थे। हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर यातायात बाधित हो गया। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया और ट्रैफिक को धीरे-धीरे सामान्य कराया।
पिलखुवा कोतवाली पुलिस के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और कम दृश्यता है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि कोहरे के चलते ड्राइवरों को साफ नजर नहीं आ रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे में शामिल वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है।
इस घटना के बाद पुलिस ने हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों से खास सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि कोहरे के मौसम में वाहन धीमी गति से चलाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और फॉग लाइट का इस्तेमाल जरूर करें ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हापुड़
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


