बठिंडा। पहाडी क्षेत्रों में हुई बर्फवारी का यहां भारी असर देखने को मिल रहा है। कई दिनों से यहां ठंड बढ़ गई है व सुबह भारी धुंध पड़ रही है। धुंध का असर सुबह लगभग 10 बजे तक रहता है तथा सांय चार बजे के बाद फिर ठंड शुरू हो जाती है। आज तो सुबह लगभग साढ़े 10 बजे तक सुर्य का प्रभाव दिखाई नहीं दिया।
आज सुबह का तापमान 9.6 डिगरी व दोपहर बाद का तापमान 18.5 रहा जो कि कल के दोपहर बाद के 24.4 के मुकाबले काफी कम रहा। जिस कारण ठंडा का असर साफ दिखाइ्र दे रहा था। कल सुबह का तापमान भी आज के मुकाबले अधिक था। धुंध का यात्री गाडियों पर भारी असर पड़ रहा है। गाडियों के देरी से पहुंचने के कारण लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। रेलवे विभाग के सूत्रों अनुसार पांच गाडिया़ 17 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक रद्द कर दी गई हैं परन्तु मौसम में सुधार होता है तो इस फैसले पर फिर से विचार किया जा सकता है। इनमें उद्वान-आभा एक्सप्रैस, अवध आसाम एक्सप्रैस, सप्तााहिक जम्मूतवी-बठिंडा एक्सप्रैस, सप्ताहिक गंगानगर-जम्मूतवी एक्सप्रैस शामिल हैं। आज पंजाब मेल 14 घंटे लेट थी। अवध-आसाम 24 घंटे लेट थी। दिल्ली-गंगानगर गाडी भी तीन घंटे लेट रही। इसके अतिरिक्त कई अन्य गाडियां भी लेट पहुंची व कई लेट चलीं।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद