khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 3:36 PM (IST)
इलाहाबाद के जिलाधिकारी संजय कुमार ने गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के
मद्देनजर बाढ़ में फंसे 20 हजार से ज्यादा परिवारों की मदद और राहत कार्यों
के लिए सेना को अलर्ट कर दिया है। पीएसी और एनडीआरएफ को भी सक्रिय किया
गया है। बाढ़ का पानी बोट क्लब से लेकर यमुना पुल के अंडर पास तक भर गया।
इससे चारपहिया वाहनों का पुराने यमुना ब्रिज पर जाना बंद हो गया है। गंगा
का पानी झूंसी में क्रियायोग आश्रम के सामने तक पहुंच गया है और पुरानी
झूंसी रोड जलमग्न है।
उधर, काशी और उसके आसपास के जिलों में बाढ़ का
कहर जारी है। वाराणसी में बाढ़ का पानी कई कालोनियों तक पहुंच गया है। इन
कालोनियों में अब नाव ही एक मात्र सहारा है। बावजूद इसके लोग अपने-अपने
घरों को छोडऩे को तैयार नहीं हैं। जिलाधिकारी और प्रमंडलीय आयुक्त बाढ़ में
फंसे लोगों की सुध लेने नाव से पहुंचे और लोगों से घर छोडक़र शिविरों में
जाने की गुजारिश की। वाराणसी में गंगा नदी विगत तीन दिनों से खतरे के निशान
से उपर बह रही है। सोमवार की सुबह 8 बजे 71.95 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया
गया, लेकिन जलस्तर में अब कमी होने का अनुमान लगाया गया है।