khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 11:03 AM (IST)
धौलपुर। जिले के निहालगंज थाना इलाके के एनएच-3 पर कैंथरी रिसोर्ट के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को डॉ. मंगल सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब हरीश अपने साथी के साथ धौलपुर आ रहा था। तभी एनएच-3 पर कैंथरी रिसोर्ट के पास मनियां की तरफ से आ रही सुरेंद्र की बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे