First Randomization of EVMs for 2026 Urban Local Body General Elections Completed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 हेतु ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 सितम्बर 2026 7:23 PM (IST)
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 हेतु ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न
चूरू। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में (आपणी योजना) नगरनिकाय आम चुनाव-2026 के लिए ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने कहा कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया का उद्देश्य ईवीएम मशीनों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से नगरीय निकायवार आवंटन सुनिश्चित करना है। प्रथम रेंडमाइजेशन के उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मशीनों को संबंधित नगरीय निकाय के लिए चिन्हित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान ईवीएम मशीनों की सुरक्षा एवं पारदर्शिता से संबंधित सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा। वहीं स्ट्रांग रूम के खोले जाने एवं बंद किए जाने तथा सीलिंग की कार्रवाई निर्धारित प्रोटोकॉल एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप की जाएगी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति. जिला कलक्टर) अर्पिता सोनी ने रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान जिले के नगरीय निकायों चूरू, सरदारशहर, सुजानगढ़, राजगढ़, तारानगर, साहवा, रतननगर, रतनगढ़, राजलदेसर, छापर व बीदासर के लिए निर्वाचनों हेतु ईवीएम मशीनों का आवंटन किया गया।
इस दौरान सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, सरदारशहर एसडीएम महिपाल राजावत, तारानगर एसडीएम प्रियंका कड़ेला, अनोपाराम, डॉ प्रशांत शर्मा तथा नारायण बेनीवाल, असलम खोखर, डॉ राहुल कस्वां सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व नगरनिकाय निर्वाचनों के रिटर्निंग अधिकारी व नगरनिकाय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement