कानपुर
के मेडिकल कॉलेज से सम्बंधित हैलट अस्पताल के ओपीडी विभाग
में इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट से धमाका होने के साथ आग लग गई । धमाके के साथ आग
लगने से पूरे ओपीडी में जहाँ धुँआ भर गया वही डॉक्टरों को दिखाने आये
मरीजो वा उनके तीमारदारों में हड़कंप मच गया । परिजन अपने अपने मरीजो को लेकर अस्पताल के बाहर भागे । दमकल विभाग
को सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़िया जब तक अस्पताल पहुचती तब तक अस्पताल के
कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रो द्धारा आग पर
काबू पा लिया ।